जन आशीर्वाद यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

लंबगांव। प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमौला की जन आशीर्वाद यात्रा पट्टी रौणद रमौली क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। यात्रा के तहत उन्होंने ग्राम पंचायत गोलाणी, जुलाणगांव, पिपलोगी, स्यालगी आदि गांवों में घर-घर जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद लिया। पिपलोगी व गोलाणी पहुंचने पर ग्राम प्रधान अंजना कलूड़ा व ताजबीर बिष्ट सहित ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
