विभागीय कार्यप्रणाली में एआई समावेशन पर कार्यशाला शुरू

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने सोमवार को विभागीय कार्यप्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी समावेशन हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। जिला सभागार में पहले दिन 34 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि दूसरे दिन विकास भवन सभागार में 36 विभागों को प्रशिक्षण मिलेगा। अभिधेय के एडवाइजर विनीत ने चौटजीपीटी, गामा आदि के माध्यम से पत्राचार, डेटा विश्लेषण, अभिलेख प्रबंधन व जनशिकायत मॉनिटरिंग पर प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी ने गहन प्रशिक्षण लेने और शंकाओं के समाधान के निर्देश दिए। कार्यशाला में एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
