हिस्ट्रीशीटर से पीड़ित व्यक्ति पहुंचा शंकराचार्य की शरण में

वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समक्ष एक व्यक्ति ने आकर गंभीर आरोपों की सच्चाई उजागर करने का दावा किया।
शाहजहांपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित ने केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में पत्रकारों को बताया कि हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय ने उन्हें आर्थिक प्रलोभन देकर शंकराचार्य जी पर झूठे आरोप लगाने का दबाव बनाया था। रमाशंकर दीक्षित के अनुसार, उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट कहा कि वे किसी संत को झूठे मामले में फंसाने का पाप नहीं कर सकते। उनका कहना है कि इनकार करने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं। उन्होंने पूरी बात लिखित रूप में हस्ताक्षर सहित शंकराचार्य जी को सौंपी। शंकराचार्य जी के समक्ष रखे गए इस बयान को गंभीरता से लिया गया है और इसे सत्य के पक्ष में साहसिक कदम बताया गया।
चंदौली सांसद ने लिया आशीर्वाद
चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शंकराचार्य जी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद और दिया चल रहे धर्मयुद्ध में अपना समर्थन।
