जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर लिया एनएच के कार्यों का जायजा

रुद्रप्रयाग। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तिलवाड़ा बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कार्यों, अधिग्रहित भूमि से हटाए गए अतिक्रमण तथा सड़क पर पड़े मलवे की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन भू-स्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है, वे अधिग्रहित भूमि से तत्काल स्वामित्व हटाएं और ध्वस्त भवनों का मलवा शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण व मलवा हटने से मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी, पार्किंग सुदृढ़ होगी और जाम की समस्या कम होगी। एनएच भूमि पर अस्थायी सामग्री रखने वालों पर नगर पंचायत के माध्यम से चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खाली भूमि का उपयोग पार्किंग, यात्रियों के विश्राम व जनसुविधाओं के लिए किया जाएगा। सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
