28 फरवरी को नूरपुर से सिंहद्वार तक पदयात्रा करेंगी अनुपमा

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत 28 फरवरी को ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी से सिंहद्वार तक विद्युत विभाग के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगी। कृष्णानगर स्थित अनीता शर्मा के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि बिजली-पानी के बढ़े बिल और सरचार्ज से जनता परेशान है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
