होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, 13 नमूने जांच को भेजे

पौड़ी। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पौड़ी’’ नगर से दूध, दुग्ध उत्पाद, मिठाई, सरसों तेल व जूस सहित कुल 13 नमूने लेकर राजकीय खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दूध वाहनों की भी जांच की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप न पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई होगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
