पुलिस ने तीन वाहन चोरी का किया खुलासा, छह नाबालिग संरक्षण में


पौड़ी। कोटद्वार में हुई तीन अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए छह नाबालिग बालकों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
22 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी पिंटू सिंह, मोहित सालार एवं राजेश कुशवाहा ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर तीन अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज व घटनास्थलों के निरीक्षण के बाद सोमवार को कार्रवाई करते हुए छह नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में नाबालिगों ने मौज-मस्ती के लिए चोरी करना स्वीकार किया। सभी को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!