नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल से पहले दो दिवसीय ट्रायल शुरू


पौड़ी। पौड़ी जिले के सतपुली-बिलखेत क्षेत्र में 26 से 28 फरवरी तक प्रस्तावित नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 से पूर्व दो दिवसीय ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानकों, तकनीकी व्यवस्थाओं, उपकरणों की कार्यक्षमता और प्रतिभागियों की सुविधाओं की गहन जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ’’स्वाति एस. भदौरिया’’ ने बताया कि फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, एमटीबी, हॉट एयर बैलून सहित कई साहसिक गतिविधियां होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण रहेंगे। आयोजन से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!