वार्षिक निरीक्षण में एसपी ने परखी जवानों की शस्त्र दक्षता

चमोली। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कोतवाली गोपेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, बैरक, भोजनालय व हवालात का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की और रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों की आर्म्स एम्युनेशन ड्रिल कराई गई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन पर हेड कांस्टेबल विक्रम को पुरस्कृत किया गया। एसपी ने नियमित शस्त्र अभ्यास, आपदा उपकरणों की जानकारी, सीसीटीएनएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा महिला व बाल मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
