ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लंबित कार्यों को शीघ्र करें पूरा


चमोली। 126 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यों व लंबित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि हस्तांतरण, प्रतिकर वितरण एवं वन स्वीकृतियों से जुड़े मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान ग्राम बैडाणू, वाण व खत्यारी की चयनित भूमि को बद्रीनाथ वन प्रभाग को हस्तांतरित करने, ग्राम कोलड़ा, सिवाई व लंगाली की नाप भूमि से जुड़े प्रतिकर वितरण तथा स्टेशन यार्ड निर्माण हेतु भूमि सीमांकन पर विचार किया गया। साथ ही अतिरिक्त स्टेशन यार्ड विस्तार एवं बाधक वृक्षों के पातन जैसे मामलों की भी समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं वन विभाग को आपसी समन्वय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में रेल विभाग व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!