अपर सचिव ने किया शिविर में शिकायतों का निस्तारण

पौड़ी। विकासखंड कोट की न्याय पंचायत बालमणा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। पंचायत भवन जामलाखाल में आयोजित शिविर की अध्यक्षता खजान चंद्र पांडे ने की। शिविर में 51 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 529 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा 165 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला। अपर सचिव ने शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में 226 लोग हुए लाभान्वित
पौड़ी। विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत दुनाव में पंचायत भवन तैली पखोली में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में 33 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से 226 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
