जनता दरबार में 50 शिकायतें दर्ज, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


नई टिहरी। नई टिहरी स्थित जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में नितिका खंडेलवाल जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, ने जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन व जन समर्पण पोर्टल की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। भूमि विवाद, विद्यालय सुरक्षा, राशन भुगतान, पुनर्वास भूमि व विद्युत बिल से जुड़े मामलों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!