नर्सिंग मानवता की सबसे पवित्र सेवा: सुरजीत सिंह

चमोली। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. ममता ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को एप्रन पहनाकर नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई। एसपी ने कहा कि नर्सिंग मानवता की सबसे पवित्र और जिम्मेदारीपूर्ण सेवा है। उन्होंने कॉलेज की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय का आश्वासन भी दिया। समारोह में संकाय सदस्य, अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
