हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून विकासनगर स्थित तिलक भवन में हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा उत्तराखंड के प्रमुख समाज सुधारक, पत्रकार और दलित शिल्पकार समाज के अग्रणी नेता थे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
