छठ महापर्व के लिए दून पुलिस का यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाएँ का मास्टर प्लान तैयार
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। देहरादून पुलिस ने छठ पूजा के अवसर पर आमजन को असुविधा से बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात प्लान जारी किया है। प्रमुख पूजा स्थल प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबदनी, नेहरू कॉलोनी और आसन नदी के किनारे होंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भगदड़ की आशंका के कारण डी जे संचालन और आतिशबाजी (बम/पटाखे) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
ये रहेगी पार्किंग सुविधा
आसन नदी: सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी पास घाट, नंदा की चौकी पेट्रोल पंप और आसन नदी तट।
सेलाकुई: नदी किनारे खाली स्थान।
मालदेवता: मालदेवता रोड।
चंद्रबदनी: चंद्रबदनी हाट बाजार ग्राउंड।
ये रहेगी डाइवर्जन व्यवस्था
देहरादून से सहसपुर/विकासनगर वाहन रांघडवाला तिराहा, दरू चौक, बडोवाला, सिंधनीवाला तिराहा, धूलकोट होकर गंतव्य की ओर।
नन्दा की चौकी, भाऊवाला, बिधोली, प्रेमनगर और झाझरा क्षेत्र के लिए निर्धारित मार्गों पर वाहनों का संचालन होगा।
भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस का सार्वजनिक निर्देश
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा वाहन टो किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध है कि केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रयोग करें। निजी वाहन आवश्यक होने पर ही इस्तेमाल करें, अन्यथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। आवश्यक सेवाओं के वाहनों को रोकने या डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!