स्लग – शराब, लालच और पत्थर से हत्या, नहर पटरी पर दोस्त बना कातिल, ब्लाइंड मर्डर की खौफनाक कहानी बेनकाब

हरिद्वार की शांत दिखने वाली नहर पटरी रात का सन्नाटा और अंधेरे में छिपा एक ऐसा राज, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। 17 फरवरी की सुबह पुराने पीर के पास जब एक युवक का खून से लथपथ शव मिला तो किसी को समझ नहीं आया कि आखिर यह हत्या है, लूट है या कोई पुरानी दुश्मनी। सिर कुचला हुआ था, आसपास संघर्ष के निशान थे और हत्यारा हवा हो चुका था। मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर बन चुका था।हरिद्वार की मंगलौर पुलिस के लिए यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि चुनौती बन चुकी थी। मृतक की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई तो सवाल और गहरे हो गए आखिर प्रदीप रात में यहां किसके साथ आया था? किसने उसे मौत के घाट उतारा? और क्यों?
पुलिस की जांच शुरू हुई तो पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से लेकर हर संदिग्ध गतिविधि को खंगालना शुरू किया। तकनीकी सर्विलांस, फील्ड इनपुट और लगातार पूछताछ के बीच एक चेहरा बार-बार सामने आने लगा। पुलिस की नजर सराय ज्वालापुर निवासी विनायक त्यागी पर जाकर टिक गई।पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने हत्या की पूरी पटकथा खोल दी। दरअसल शराब की तलाश में हुई एक मामूली मुलाकात मौत की साजिश बन गई। ठेके पर हुई पहचान के बाद दोनों साथ शराब पीने नहर किनारे पहुंचे। नशा बढ़ा, बातचीत हुई और तभी आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास नकदी है। पैसों का लालच ऐसा चढ़ा कि दोस्ती कुछ ही मिनटों में दरिंदगी में बदल गई।आरोपी ने पहले गला दबाकर प्रदीप को गिराया और फिर पास पड़े भारी पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वार इतना बेरहम था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी जेब से करीब 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया

हरिद्वार पुलिस की घेराबंदी से वह ज्यादा देर बच नहीं सका। सटीक सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई नगदी बरामद कर ली गई।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुलासा करते हुए साफ कहा यह लालच में की गई हत्या थी, जिसे पुलिस टीम ने सटीक जांच और लगातार मेहनत से सुलझाया। इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने वाली टीम को नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
बाइट – नवनीत सिंह भुल्लर एसएसपी हरिद्वार
