चमोली में आईटीबीपी महानिदेशक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


चमोली। सीमाओं की सुरक्षा और सामरिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें देवभूमि की आस्था के प्रतीक नंदा देवी राजजात की प्रतिमा भेंट की गई।
महानिदेशक का दौरा चीन सीमा से सटे दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाने और अग्रिम चौकियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उद्देश्य से है। उन्होंने सीमावर्ती सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। औली में आयोजित बैठक में आईटीबीपी, सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!