5 हजार के इनामी साइबर ठग को तमिलनाडु से पकड़ा


पौड़ी। कोटद्वार पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी साइबर ठग को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!