सीज राशन दुकान खुली, स्टॉक की काउंटिंग

हरिद्वार। लक्सर के वार्ड नंबर 8 में सीज की गई राशन दुकान को उच्च अधिकारियों के आदेश पर खुलवाया गया। तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया मौके पर पहुंचीं और स्टॉक की काउंटिंग कराई।
बताया गया कि पूर्व में शिकायत के आधार पर दुकान सीज की गई थी। डीएसओ के निर्देश पर अब इसे अन्य डीलर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। तहसीलदार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे स्टॉक की जांच के निर्देश दिए।
