सरकारी अधिकारियों पर हमलों की कांग्रेस ने की निंदा

देहरादून। देहरादून में वन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हुए हमलों को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने धामी सरकार से दोषियों की तत्काल पहचान कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!