“प्रेरणा 1.0” में श्रेष्ठ रत्न सम्मान से विभूतियां हुई सम्मानित

हरिद्वार। एक होटल में “प्रेरणा 1.0’’ श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्मचिंतनम् परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनंद भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि स्वामी रूपेंद्र प्रकाश रहे।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित कई गणमान्य अतिथियों ने समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को “श्रेष्ठ रत्न सम्मान” से सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि इस श्रृंखला के माध्यम से समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को आगे भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया।
