अभियान चलाकर 94 मकान मालिकों का किया चालान, 65 संदिग्धों से की पूछताछ
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बालेश बेनीवाल,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्धों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 960 लोगों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 94 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 9,40,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने वाले 65 व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 130 व्यक्तियों का चालान कर 32,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और अनियमितताओं को रोकना बताया गया है।
150 व्यक्तियों का किया सत्यापन
उत्तरकाशी। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने रविवार को इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी प्रान्तों, राज्यों से आए निवासियों, किरायेदारों, मजदूरों और फड़-फेरी, ठेले लगाने वाले कुल 150 लोगों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न करवाने वाले 15 मकान मालिक और अपना सत्यापन न करवाने वाले 19 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!