शिवाजी विराट हिंदू सम्मेलन में दिया एकता का संदेश

हरिद्वार। जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड, हरिद्वार में शिवाजी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हिंदू समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन और शंख ध्वनि से हुई तथा मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने सनातन धर्म की प्राचीनता और एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है।
मुख्य वक्ता अनिल मित्तल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ममता डोबरियाल ने पंच परिवर्तन के माध्यम से सामाजिक सुधार का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और समापन भारत माता की आरती से हुआ।
