अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर लगेगा जुर्माना

हरिद्वार। हरिद्वार में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग करने वालों पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग के आदेशों के अनुपालन में यह निर्देश जारी किए हैं।
नगर क्षेत्रों में नगर आयुक्त एवं स्थानीय निकायों के अधिकृत अधिकारी जुर्माना वसूलेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और संबंधित विकासखंड अधिकारी अधिकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट को खुले में फेंकने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
