प्रेमनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, 10 छात्र गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने के आरोप में पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में लिया है। देर रात बिधोली पौधा क्षेत्र में हॉस्टलों के बाहर छात्रों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 10 छात्रों को पकड़कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी रिपोर्ट भेजी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
