वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आशारोड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार बेडवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि वैभव गौड़ और सावेज शाह ने कार्यालय में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा वहां खड़ी वाहनों में भी तोड़फोड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!