प्रोजेक्ट अमृत के तहत बाण गंगा में चलाया सफाई अभियान


हरिद्वार। लक्सर में प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत रविदास आश्रम स्थित पंचेवली घाट पर पवित्र बाण गंगा की सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान में घाट परिसर और जलधारा से कचरा हटाया गया तथा नागरिकों को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। विधायक ने कहा कि स्वच्छ जल स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रोजेक्ट अमृत जनभागीदारी से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है। कार्यक्रम में स्थानीय संगठनों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!