सीवर लाइन कार्य के बाद सड़क न बनने पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से नाराज़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में स्थानीय विधायक मदन कौशिक के खिलाफ अपर रोड पर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि सीवर लाइन का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है, तो कहीं पाइपलाइन डालने के बाद ऊपर से केवल पत्थर बिछा दिए गए हैं। इससे यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तरुण व्यास ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में गड्ढों की भरमार है और सीवर कार्य के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। शुभम जोशी ने कहा कि उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं और एक होटल में करंट फैलने की घटना से व्यापारी को नुकसान उठाना पड़ा। प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
