प्रदेश की सड़कों को शीघ्र किया जाए गड्ढा मुक्त: सतपाल महाराज


हरिद्वार। प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के उद्देश्य से जिन मार्गों पर पैचवर्क प्रस्तावित है, उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। यह निर्देश राज्य के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सीसीआर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पीएमजीएसवाई द्वारा प्रदेश में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्धता, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के प्रयोग के साथ किए जाएं। दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने तथा पूर्ण हो चुकी सड़कों पर परिवहन विभाग से संचालन की स्वीकृति लेने के भी निर्देश दिए गए। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि देहरादून के सुद्धोवाला से मसूरी तक वैकल्पिक सड़क कनेक्टिविटी के लिए डीपीआर एवं अलाइनमेंट तैयार कर लिया गया है। सड़कों में पैचवर्क से जुड़ी 1456 शिकायतों में से 1444 का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कैंची धाम में लगने वाले जाम से निजात के लिए बाईपास कार्य स्वीकृत हो गया है और जून तक वैली ब्रिज बनाकर यातायात डाइवर्जन किया जाएगा। सिंगटाली पुल निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति मिलते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में सचिव लोनिवि पंकज कुमार पांडे, प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!