10.60 लाख से कराया आर्य समाज मंदिर का सौंदर्यकरण

लक्सर। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल आर्य समाज मंदिर, लक्सर का विधायक निधि से 10.60 लाख की लागत से भव्य सौंदर्यकरण एवं उन्नयन कार्य पूर्ण किया गया। इस कार्य की पहल मो. शहजाद द्वारा की गई।
कार्य के अंतर्गत मंदिर भवन का नवीनीकरण, रंग-रोगन, फर्श सुधार, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, जल निकासी व परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थल सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक होते हैं, जिनका संरक्षण और विकास आवश्यक है। मंदिर प्रबंधन व श्रद्धालुओं ने कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
