श्रीनगर बना पहाड़ का पहला शहर, वैज्ञानिक तरीके से संचालित हो रहा एबीसी अभियान


प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम ने आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहाड़ का पहला वैज्ञानिक व अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) अभियान शुरू किया है। गौशाला के समीप स्थापित आधुनिक एबीसी सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा श्वानों की नसबंदी, उपचार और टीकाकरण किया जा रहा है।
अब तक लगभग 40 आवारा श्वानों का सफल बंध्याकरण किया जा चुका है। ऑपरेशन के बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखकर स्वस्थ होने पर उसी क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ट्यूमर और टीवीटी कैंसर से पीड़ित श्वानों का भी सफल उपचार किया गया है। महापौर आरती भंडारी ने अभियान को मानवीय व वैज्ञानिक बताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की। विशेषज्ञों के अनुसार यह मॉडल अन्य पहाड़ी नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!