डा. महेंद्र देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2026 हुए सम्मानित

उत्तरकाशी। देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2026 उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा हल्द्वानी में प्रदान किया गया। इस अवसर पर रामचंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र पाल सिंह को शोध, शिक्षण एवं नवाचार के लिए उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एमआईईटी शिक्षण संस्थान हल्द्वानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। प्रदेशभर से प्राप्त 450 आवेदनों में से उच्च शिक्षा के 23 प्राध्यापकों का चयन किया गया।
