मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती को दी श्रद्धांजलि


रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी पहुंचकर बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्वर्गीय श्रीनिवास पोस्ती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रीनिवास पोस्ती का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण तथा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!