1.650 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चमोली। ज्योतिर्मठ कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को 1 किलो 650 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
करछो रोड पर गश्त के दौरान संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में बीरबल फर्स्वाण से 1.100 किलो व अजब सिंह से 550 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.65 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
