सीडीएस जनरल ने छात्रों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीएस जनरल अनिल चौहान, प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए सीडीएस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जागरूक नागरिक भी राष्ट्र की पहली रक्षा पंक्ति होते हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों को समाज का “स्वास्थ्य रक्षक” बताते हुए कहा कि आपदा, महामारी और आपात स्थितियों में उनकी भूमिका सीधे राष्ट्रसेवा से जुड़ी होती है।


सीडीएस ने कहा कि आज राष्ट्रीय सुरक्षा का स्वरूप साइबर, आर्थिक, तकनीकी और जैविक क्षेत्रों तक विस्तृत हो चुका है, ऐसे में हॉल ऑफ नेशन एप्रोच के तहत हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है और युवा ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीडीएस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन मेडिकल छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!