न्यायालय के आदेश पर 5 वारंटी गिरफ्तार


हरिद्वार। न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए ग्राम जोरासी क्षेत्र से 05 वारंटियों नसीम पुत्र तहसीन, शुभम पुत्र उदय, उदयभान पुत्र चेतराम, सुमित पुत्र रामनाथ तथा रामनाथ पुत्र चेतराम को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में वाद न्यायालय में लंबित हैं। सभी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह, कांस्टेबल अनिल शर्मा, कांस्टेबल रणवीर, कांस्टेबल शूरवीर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!