ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 1160 लोगों का किया सत्यापन
देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपद में 15 फरवरी 2026 से एक माह का विशेष सत्यापन अभियान ’ऑपरेशन क्रैकडाउन’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को नगर व देहात क्षेत्रों में दून पुलिस की विभिन्न टीमों ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 1160 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अनियमितता पाए जाने एवं किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 132 व्यक्तियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 13 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 53 चालान कर 14,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
