प्रशिक्षण में दिया अंतिम व्यक्ति तक न्याय पर जोर

पौड़ी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों की मासिक बैठक एवं एक दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व सचिव नाजिश कलीम के निर्देशन में हुए प्रशिक्षण का उद्देश्य विवादों के त्वरित व शांतिपूर्ण समाधान हेतु स्वयंसेवकों को सक्षम बनाना रहा। सत्र में संवाद कौशल, निष्पक्षता, गोपनीयता और विश्वास निर्माण पर बल देते हुए विधिक सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
