स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अकलीम का किया स्वागत


हरिद्वार। इंडोनेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल सीरीज 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर लौटे डॉ. अकलीम अहमद का विधायक मोहम्मद शहजाद सहित लोगों ने नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में स्वागत किया। विधायक ने डॉ. अकलीम की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव बताया। डॉ. अकलीम ने संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए तिरंगा फहराने को जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण बताया। उपस्थित जनसमुदाय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!