जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से लें प्रशिक्षणार्थी: डीएम


चमोली। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला कार्यालय सभागार चमोली में जनपद स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारी, चार्ज सहायक एवं कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, इसलिए प्रत्येक आंकड़े की शुद्धता सुनिश्चित की जाए।
प्रशिक्षण में निदेशालय जनगणना संचालन देहरादून से आए उप निदेशक राजू कुमार बनवारी ने बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल और मोबाइल एप आधारित होगी। प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक मकान सूचीकरण के रूप में तथा द्वितीय चरण जनसंख्या गणना 9 से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न होगा। हिमाच्छादित क्षेत्रों में विशेष तिथियों में कार्य किया जाएगा। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!