सत्यापन अभियान के तहत 10 हजार का चालान

श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बाहरी प्रांतों से आए व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन न कराने पर मकान मालिक के विरुद्ध 10,000 का चालान किया गया। यह कार्रवाई कुसुम पत्नी रघुवीर बिष्ट, निवासी कंस मदनी मार्ग, श्रीनगर पर की गई। अभियान में महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट, कांस्टेबल दिनेश चौहान व हेड कांस्टेबल प्रमेन्द्र शामिल रहे।
