सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण


देहरादून। विकासनगर नगर पालिका टाउन हॉल में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर लंबित समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने बाल्मीकि कॉलोनी चिरंजीवीपुर में स्वामित्व योजना के बाद भी किराया व मकान भत्ता कटौती, भर्ती न होना, मृत पड़ी पॉलिसी का लाभ न मिलना, यूनियन भवन, सफाई उपकरण, वस्त्र बदलने के लिए कक्ष तथा 10 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!