ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चलाया सघन सत्यापन अभियान, लाखों का जुर्माना

देहरादून। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत देहरादून पुलिस की ओर से नगर व देहात क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।
विगत दो दिनों में पुलिस टीमों ने 2720 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने एवं किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 263 व्यक्तियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 26 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 08 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ व भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 108 व्यक्तियों का चालान कर 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
