हाईस्कूल और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू
हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दिनांक 21 फरवरी से 20 मार्च तक हरिद्वार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर परिधि में शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए निषेधाज्ञा 63 लागू की गई है।
इस दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के समूह में एकत्रित होना, सार्वजनिक सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन या किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण करना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। लाठी, चाकू, आग्नेयशास्त्र, विस्फोटक पदार्थ आदि ले जाना मना है। परीक्षा परिसर में सेलुलर फोन, पेजर और पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
