जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक में हुआ विमर्श

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी मार्च में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में व्यापक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाए, ताकि विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जा सके। बैठक में गढ़वाल पत्रकार परिषद हेतु सर्किट हाउस क्षेत्र में पूर्व आवंटित भूमि का अभिलेखीय परीक्षण कर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मीडिया से संवेदनशील मामलों को प्रशासन तक पहुंचाने और प्रेरणादायी कार्यों को प्रमुखता देने का आह्वान किया।
