बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक


पौड़ी। बाल विकास परियोजना द्वारीखाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने छात्राओं को प्रेरित किया, जबकि बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. अनुकृति गुसाईं ने पोषण, स्वच्छता व कन्या भ्रूण हत्या पर जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर अधिवक्ता लक्ष्मी रावत ने शिक्षा व कानूनी अधिकारों की जानकारी साझा की। निबंध, पेंटिंग, कविता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!