संवाद में दी शिक्षा से उपचार तक जनसेवा की मिसाल की जानकारी


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में “शिक्षा से उपचार तक: जनसेवा की यात्रा” विषय पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों ने कॉलेज की स्थापना से अब तक की प्रगति पर विचार साझा किए और संस्थान को और जनोपयोगी बनाने हेतु सुझाव दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना सहित प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्राचार्य ने बेस चिकित्सालय की सेवाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक उपकरणों और शैक्षणिक विस्तार की जानकारी दी तथा गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील उपचार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा व अन्य वक्ताओं ने मीडिया की भूमिका की सराहना की। संवाद से पारदर्शिता, सहयोग और जनसेवा को नई मजबूती मिलने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!