हथकरघा, हस्तशिल्प व लघु उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार

पौड़ी। जनपद में वर्ष 2025-26 के लिए हथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्पियों एवं लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार गुणवत्ता, नवाचार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 6000 एवं द्वितीय पुरस्कार 4000 के साथ प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में 23 फरवरी 2026 तक जमा कर सकते हैं। यह पहल स्थानीय रोजगार व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!