मिनी औद्योगिक आस्थान में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण


उत्तरकाशी। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान गणेशपुर का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित औद्योगिक इकाइयों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ इकाइयां संचालित मिलीं, जबकि कई इकाइयां बंद पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक आस्थानों का उद्देश्य निरंतर उत्पादन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होना चाहिए। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि सभी भूखंड आवंटियों से संपर्क कर औद्योगिक गतिविधियां शीघ्र शुरू कराई जाएं। साथ ही राजस्व विभाग के साथ समन्वय कर अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!