टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ, 100 डेज कैंपेन शुरू


उत्तरकाशी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में 100 डेज कैंपेनरू टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ मंगलवार को ब्लॉक भटवाड़ी एवं नौगांव में किया गया। भटवाड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से डॉ. वीरेंद्र पांगती, डॉ. कुलबीर राणा एवं डॉ. शैलेंद्र बिजलवान की उपस्थिति में टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नौगांव ब्लॉक में डॉ. बी. एस. रावत एवं डॉ. आर. सी. आर्य ने अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। अभियान के तहत शिविरों में एक्स-रे सहित जांच कर शीघ्र उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!